bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

आईआईएम दे रहे हैं प्रिंसिपलों को नेतृत्व का प्रशिक्षण

नई दिल्ली.स्कूलों में बेहतर प्रबंधन के लिए एक अभियान के तहत बड़ी संख्या में सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) से नेतृत्व के गुर सीख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूलों में प्रबंधन बेहतर बनाने का अभियान तेजी से चलाने की सिफारिश की है।

सीबीएसई ने मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि दिसंबर 2008 से जनवरी 2009 के बीच चार चरणों में प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए आईआईएम, बेंगलूर भेजा जा रहा है।

इसमें सौ से ज्यादा विद्यालयों के प्रिंसिपल शामिल होंगे। प्रशिक्षण में सीबीएसई स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के प्रिसिंपल भी हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेनिंग के लिए विदेशों का रुख करने के लिए भी प्रोजेक्ट बनाया गया है। ऐसा उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिहाज से किया जा रहा है।

साथ ही बढ़ती मांग के मुताबिक बड़ी संख्या में खुल रहे नए संस्थानों को सीबीएसई की संबद्धता भी दी जा रही है। 21 जून 2008 तक 9688 नए स्कूलों को सीबीएसई की ओर से संबद्धता दी गई है। पिछले छह माह में 414 स्कूलों को प्रोविजनल संबद्धता दी गई है और 275 स्कूलों को सीनियर सेकंडरी में अपग्रेड किया गया है।

ये बताया जा रहा है कि प्रिंसिपलों को

* अपने छात्रों को सर्र्वागीण विकास के लिए किस तरह तैयार करें।

* स्कूल का माहौल बेहतर बनाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर के बेहतर उपयोग के गुर।

कुछ और खास बातें

* सीबीएसई से नए संबद्ध स्कूलों के प्रिसिंपल के लिए इंडक्शन कोर्स।

* मौजूदा सत्र में छह कार्यक्रम नए स्कूलों के लिए तैयार किए गए हैं।

* विषयवार दक्षता के लिए भी ट्रेनिंग दी जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: