bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

मैंने ड्रग्स और अल्कोहल का इस्तेमाल किया था

लेक फॉरेस्ट.अमेरिकी राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा ने अपनी युवावस्था के शुरुआती दिनों में ड्रग्स और अल्कोहल का सेवन करने की बात स्वीकार करते हुए उसे अपनी सबसे बड़ी नैतिक नाकामी करार दिया है। वफादारी और मूल्यों से जुड़े फोरम में अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन की मौजूदगी में ओबामा ने इस बातचीत के दौरान भावनात्मक और विवादास्पद मुद्दों को भी छूते हुए गर्भपात कराने के अधिकार तथा समलैंगिकों के संगठनों का समर्थन करने की बात कही।

यह टेलीविजन बातचीत राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के लिए अध्यात्म से जुड़े मतदाताओं तक पहुंच बनाने का अच्छा जरिया थी। इस वर्ग के वोट नवम्बर में होने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। अपनी युवावस्था में नैतिक नजरिये से मिली सबसे बड़ी असफलता के बारे में पूछे जाने पर ओबामा ने कहा, मेरी युवावस्था मुश्किलों भरी रही। उस दौरान मैंने ड्रग्स का इस्तेमाल भी किया था।

ओबामा ने इससे पहले भी ड्रग्स का इस्तेमाल करने के बारे में लिखा है मगर सार्वजनिक रूप से इस बारे में बहुत कम बात की थी। उन्होंने अपने इस रवैये को स्वार्थपूर्ण करार दिया। ओबामा और मैक्केन धाíमक बिरादरी में अपने समर्थन को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: