अजमेर.बीएसटीसी, एनटीटी व बीएसटीसी (संस्कृत) में प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार शाम घोषित कर दिया गया। बीएसटीसी में हनुमानगढ़ स्थित नोहर के छात्र विनोद कुमार मेघवाल ने 93.17 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। बीएसटीसी (संस्कृत) में अजमेर स्थित कालेड़ा के मधुसुदन शर्मा ने 85.83 प्रतिशत अंक के बाजी मारी है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की काउंसलिंग अजमेर के सरकारी कॉलेज में 3 सितंबर से होगी। परीक्षा समन्वयक डीबी अग्रवाल ने बताया कि 3 लाख 40 हजार 500 परीक्षार्थी शामिल हुए ।
अभी केवल 12 हजार परीक्षार्थियों को परिणाम घोषित किया गया है। प्रतीक्षा सूची बाद में जारी की जाएगी। अग्रवाल ने बताया कि बीएसटीसी में अजमेर स्थित बिजयनगर के विकास जोशी ने 92.17 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व बारां की दिव्या सिंह मिश्रा ने 91.67 अंकों के साथ तीसरा (लड़कियों में पहला) स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार बीएसटीसी (संस्कृत) में जयपुर स्थित सांगानेर की हर्षा शर्मा ने 84. 83 प्रतिशत अंकों से दूसरा (लड़कियों में पहला) तथा जोधपुर के नाहर सिंह ने 83.67 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया।