दांबुला.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की पूरी टीम 46 ओवर में मात्र 146 रन बनाकर आउट हो गई है। इस तरह से श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 147 रन बनाने है।
मेंडिस और मुरलीथरन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ३-३ विकेट अपने नाम करते हुए किसी भी भारतीय बल्लेबॉज को अपने सामने नहीं टिकने दिया । भारत की तरफ से सबसे अधिक २३ रन युवराज सिंह ने और उसके बाद रोहित शर्मा 19 और सुरेश रैना 17 रन का रहा है।
आज भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल् लेबॉजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत काफी निराशाजनक अंदाज में हुई । गंभीर बिना कोई रन बनाए पहले ही ओवर में आउट हो गए उसके बाद जब टीम का स्कोर २३ रन था तो विराट कोहली भी १२ रन बनाकर कुलसेकरा के शिकार हो गए।
सुरेश रैना 17 , युवराज सिंह 23 और रोहित शर्मा 19 रन बनाकर जल्दी जल्दी आउट हो गए । टीम का मघ्यमक्रम लड़खड़ाने के बाद टीम इंडिया ने पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी कुछ विशेष प्रदर्शन नहीं किया और और पूरी टीम मात्र 146 रन बनाकर आउट हो गई।