दांबुला
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत लिया है। श्रीलंका की इस जीत में उसके गेंदबाजों का योगदान शानदार रहा है जिन्होंने भारतीय पारी को मात्र 146 रन पर समेट दिया था। मेंडिस ओर मुरलीथरन ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबॉजी की कमर तोड़ दी और शेष काम श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कर दिया ।
भारत की तरफ से मुनाफ पटेल ने जरुर दो विकेट लेकर श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए लेकिन अंतत: श्रीलंका ने कप्तान महेला जयवर्घने के नेतृत्व में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया और वनडे सीरिज में 1- 0 महत्वपूर्ण बढ़त ले ली है।
भारत को पहली सफलता मुनाफ पटेल ने जयसूर्या 10 को इरफान पटेल के हाथों कैच आउट कराकर दी। उसके बाद श्रीलंका का स्कोर जब 45 रन था तो मुनाफ पटले ने संगकारा 19 को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
इससे पहले आज सुबह भारतीय टीम के कप् तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबॉजी करने का फैसला किया लेकिन भारत की पूरी टीम मात्र १४६ रन बनाकर आउट हो गई।