News
Metros
Chandigarh Chandigarh जगराओं.नजदीकी गांव रूमी के एक एनआरआई गुरमिंदर की शनिवार को अमेरिका के कैलीफोर्निया शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह पैसे निकलवा कर बैंक से निकल रहा था। उसका शव तीन दिन में भारत लाए जाने की संभावना है।
गुरमिंदर सिंह पुत्र अजायब सिंह के भाई मास्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे भतीजे जगदीप ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि गुरमिंदर शनिवार शाम को बैंक से पैसे निकलवा कर बाहर निकला ही था कि अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से भून डाला।
गुरमिंदर की शादी वेटरनरी डॉक्टर मंजीत कौर से हुई थी और उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। कैलीफोर्निया में उसने एक जनरल स्टोर खोला था और वहीं सैटल हो गया था।
गांव में बनवा रहा था नई कोठी
हरमिंदर ने बताया कि उसके भाई को गांव से बहुत लगाव था और वह अक्सर भारत गांव घूमने आता था। वह अपने बेटे जगदीप की शादी पंजाब में ही करना चाहता था। इसके लिए उसने नई कोठी बनाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। इसके लिए उसने काम भी शुरू करवाया था।