bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अभिनव! आपने मेरा एक सपना तोड़ दिया

चंडीगढ़....मैं तो उन्हें खुद आमंत्रित कर लूंगा शूटिंग मैच के लिए..कह रहे हैं अभिनव बिंद्रा अपने ब्लॉग पर। ज़ेड प्लस सिक्योरिटी पर अपने अनुभव उन्होंने शेयर किए रीडर्स के साथ और कहा कि एक शूटर को कौन मारना चाहेगा। मेडल जीतने से लेकर दिल्ली में जबर्दस्त स्वागत के बाद शनिवार को अपने घर पहुंचे अभिनव अब सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं।

और इन पलों में उनके साथ हैं बडी और छोटू। अभिनव लिखते हैं-इन पर मेरे मेडल का कोई असर नहीं पड़ा। यहां तक कि मैंने इन्हें कई बार मेडल दिखाए भी, लेकिन ये बिल्कुल नॉर्मल रहे। मिस्टर कूल के नाम से पुकारे जा रहे बिंद्रा के व्यक्तित्व का यह पहलू जानकर लोग उनके और ज्यादा दीवाने हो गए हैं।

उनके ब्लॉग पर आकर कमेंट करने वालों की खासियत है कि वे एक या दो शब्द में मुबारकबाद देकर अपनी बात खत्म नहीं कर रहे, बल्कि उनसे बहुत सारी भावनाएं सांझी कर रहे हैं। एक सज्जन उनसे इतने प्रभावित हैं कि अपनी बेटियों को उनके नक्शेकदम पर चलाने का इरादा रखते हैं। वे उनकी सफलता को मापदंड बनाने की बात नहीं करते बल्कि अचंभित हैं उनके कूल व्यवहार से। चीन में भारतीय दूतावास में काम कर रहे तृप्ति और निनाद भी अभिनव के चरित्र की इस विशेषता से प्रभावित हैं। वे अपने कमेंट में लिखते हैं कि हम तुम्हें बीजिंग में साक्षात देख रहे थे और अब ब्लॉग में पढ़ रहे हैं। तुम बिल्कुल वैसे ही हो जैसे थे। वे दोनों अभिनव की डिटैचमेंट और कूलनेस से प्रभावित हैं। निवेथा, अभिनव के वजन के बारे में जानकर हैरान हैं।

उनका कहना है कि 25 बरस का पंजाबी मुंडा और वजन सिर्फ 60 किलो। अभिनव अब यूथ आइकन हैं। रोल मॉडल हैं और उन लोगों के लिए प्रेरणापुंज भी जो इस क्षेत्र में आकर नाम कमाना चाहते हैं। राजस्थान के रोहित अपने कमेंट में लिखते हैं-आपने गोल्ड लाकर मेरा एक सपना तोड़ दिया।

दरअसल मैं भारत के लिए पहला गोल्ड लाना चाहता था। वे अपनी समस्या अभिनव के सामने रखते हैं कि उनके पास कोई कोच नहीं है और इसके बावजूद उन्होंने एनएससीसी में क्वालिफाई कर लिया। उनके पेरेंट्स शूटिंग पर पैसा लगाने की स्थिति में नहीं हैं। रोहित यह भी लिखते हैं

कि जब तक अभिनव उन्हें जवाब नहीं देंगे वे बराबर उन्हें लिखते रहेंगे। इसी तरह वर्षा नाम की एक ब्लॅागर लिखती हैं- मैं एअर पिस्टल शूटर हूं।

मैं जानना चाहती हूं कि ओलंपिक से पहले आपने कौन सा कोर्स किया था मानसिक मजबूती के लिए। ब्लॉग जगत में अपनी उपस्थिति से लोगों के करीब जाने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक ने पहल की लेकिन जिस तरह से लोग अपनी बात अभिनव से शेयर कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है।

यहां लोग न केवल समस्या रख रहे हैं बल्कि उन्हें हल करने के लिए रास्ते भी सुझा रहे हैं। जैसे आईटी कंपनी में काम कर रही वैशाली का कहना है-अभिनव आपके ब्लॉग पर शूटर्स मदद मांग रहे हैं और हम वो लोग हैं जो मदद करना चाहते हैं ऐसे लोगों की, तो क्यों न हम मिलकर ऐसा कुछ करें कि बात बन जा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: