bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

पहले ही दौर में हारीं नेहा अग्रवाल

बीजिंग.बीजिंग ओलिंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा के महिला सिंगल्स में नेहा अग्रवाल की हार के साथ ही भारतीय चुनौती पहले ही दौर में समाप्त हो गई। नेहा अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया की जियान फंग ले ने 12-10, 8-11, 11-13, 8-11, 4-11 से हराया। चीनी मूल की जियान ने यह मुकाबला 34 मिनट में जीता।

अपने से लगभग दोगुनी उम्र की जियान (35) के खिलाफ 18 वर्षीय नेहा अग्रवाल ने शुरू में शानदार खेल दिखाया, लेकिन वे इसे अंत तक बरकरार नहीं रख सकीं। पहला सेट 12-10 से अपने नाम करने वाली नेहा दूसरे सेट में एक समय 6-6 की बराबरी पर थीं। इस कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का अनुभव भारतीय पैडलर पर भारी पड़ा और जियान ने दूसरा सेट 11-8 से जीत लिया।

तीसरे सेट में नेहा ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन एक बार फिर इसका अंत भारतीय के पक्ष में नही रहा। 11-11 तक बराबर रहने वाली नेहा को तीसरे सेट में 11-13 से हार का सामना करना पड़ा। चौथे सेट की भी यही कहानी रही और वे 8-8 की बराबरी के बाद 8-11 से मुकाबला हार र्गई। आखिरी सेट में नेहा को 11-4 से हार का सामना करना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: