Sports
Other Sports Other Sports बीजिंग.
भारतीय खिलाड़ी अंजू बॉबी जार्ज आज मंगलवार को बीजिंग के नेशनल स्टेडियम में हुअ लांग जंप मुकाबले में शानदार पदर्शन नहीं कर पाई और वे लांग जंप के फाइनल राउंड में स्थान बनाने में असफल रहीं है ।
लांग जंप के फाइनल में प्रवेश करने के लिए अंजू के तीनों ही प्रयास बेकार साबित हुए। वे तीनों ही बार फाउल कर गई जो अंजू के साथ साथ समस्त भारतीय प्रशंसकों के लिए निराशाजनक पल थे। अंजू से सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालाकिं अंजू बीजिंग ओलिंपिक में जाने से पहले अपने पुराने फार्म को पाने के लिए संघर्ष कर रहीं थी। इससे पहले एथेंस ओलिंपिक में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ६.८३ मीटर था।