bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

धमाकों से पहले जयपुर आया था अबू बशीर

जयपुर. जयपुर व अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड अबू बशीर एवं उसका दायां हाथ समझा जाने वाला साजिद मंसूरी उत्तरप्रदेश के एक मौलवी के साथ 13 मई से करीब दो माह पहले जयपुर आए थे। बशीर यहां नाहरी का नाका क्षेत्र में करीब दो सप्ताह रुका था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद पुलिस की जांच में सामने आया है कि बशीर ने मंसूरी को जयपुर में बम ब्लास्ट कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी के तहत बशीर जयपुर में बम ब्लास्ट से दो माह पहले उत्तरप्रदेश के एक मौलवी के साथ आया था। यहां 15 दिन रुकने के दौरान बशीर ने लोगों के सामने धर्म का प्रचार किया था।

जयपुर में वह मंसूरी के साथ जहां बम ब्लास्ट किए उन क्षेत्रों में भी गया था। बाद में बशीर अपने साथी मौलवी को जयपुर में छोड़ गया था, जो जयपुर से कब गायब हुआ इसका पता पुलिस को अभी तक नहीं चला है। राज्य का विशेष अनुसंधान दल मौलवी के बारे में पता लगा रहा है।

कई मेडिकल छात्र फरार
मेडिकल छात्र अबरार अली से पूछताछ में एसआईटी को मालूम चला है कि अबरार व चार-पांच अन्य मेडिकल छात्रों ने मंसूरी को अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध कराया था। उनकी तलाश में पुलिस दल अलग-अलग जगह भेजे गए हैं। साथ ही उनकी व अबरार की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

अबरार ने रख ली थी दाढ़ी
अबरार रिजर्व नेचर का युवक है, जो अपने साथियों से काम होने पर ही बात करता था। उसने कुछ माह से दाढ़ी रखना शुरू कर दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: