Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
ब्रिटेन की टीवी सेलिब्रिटी जेड गुडी को कैंसर होने की खबर से बिग बॉस 2 में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों में भारी निराशा छा गई है। बिग बॉस2 की होस्ट शिल्पा शेट़टी भी जेड गुडी के कैंसर ग्रस्त होने की खबर से अत्यंत दु:खी है। बताया जा रहा है कि जेड गुडी को गर्भाश्य का कैंसर है जिसके इलाज के लिए वे बिग बॉस २ के आगे की कड़ियों में भाग नहीं लेंगी और अपने इलाज के लिए वापस लंदन जाएगीं।
गौरतलब है कि जेड गुडी कुछ दिन पहले ही भारत में कर्लस टेलिविजन पर प्रसारित हो रहे बिग बॉस २ में भाग लेने के लिए भारत आई थी।
सभी का दिल जीतने आई थी
जेड गुडी ने भारतीय दर्शकों से कहा कि शिल्पा शेट़टी के साथ बिग ब्रदर शो में जो विवाद हुआ था वो उनका बिता हुआ कल था जिस पर वह बहुत गर्व नहीं करती है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि मेरा स्वभाव उस वक्त सहीं नहीं था लेकिन वो अब अतीत की बात है और मुझे भी उसका खेद है। मैं यहां सभी का दिल जीतने आई हूं और मैं इस बात को यंहा साबित कर दूंगी।
जेड गुडी भारत का दिल जीतने आई थी और वे भारत की मेहमान थी लेकिन अचानक कैंसर होने की खबर ने जुड गुडी का दिल तोड़ दिया है और वे अब अपने इलाज के लिए लंदन जा रहीं है।
जेड गुडी के जल्दी अच्छे होने के लिए अपने शुभकामना संदेश भेजें :