News
International International इस्लामाबाद.पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में हुए बम धमाकें में कम से कम 20 लोंगों के मारे जाने की सूचना है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह धमाका आत्मघाती श्रेणी का हो सकता है। यह धमाका एक अस्पताल के अंदर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि घमाका बेहद शक्तिशाली था और धमाके के वक्त अस्पताल के आपातकाल कक्ष के सामने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
आत्मघाती हमला था
यह हमला आत्मघाती बताया जा रहा है और हमला करने वाले व्यक्ति के सिर और पैर की पहचान कर ली गई है। हमले में कुछ पुलिस के जवानों समेत 15 से 20 लोंगों के मारे जाने की सूचना है हालांकि स्थानिय पाक अधिकारियों ने केवल ७ लोंगों के मारे जाने की बात कहीं है।