bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

बंसल ने दिया इस्तीफा

हरियाणा. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज निर्मलजीत कौर के घर पर 15 लाख रुपए का पैकेट पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी हरियाणा के एडीशनल एडवोकेट जनरल संजीव बंसल ने इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुड्डा ने कहा कि बंसल ने नैतिकता के आधार पर यह कदम उठाया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रुपिंदर खोसला ने कहा कि मामले में बार की एग्जीक्यूटिव बॉडी के सदस्य चीफ जस्टिस तीरथ सिंह ठाकुर से मिले थे। चीफ जस्टिस ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें आईजी ने आश्वासन दिया है कि 72 घंटों में इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

इसी आधार पर अब हाईकोर्ट के जनरल हाऊस की बैठक बुधवार को बुलाई जा रही है। पहले यह बैठक मंगलवार को बुलाने का फैसला लिया गया था। दूसरी तरफ बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सचिव हरप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि इस मामले को बार काउंसिल के फूल हाउस के समक्ष रखे जाने का फैसला किया गया है। इसके बाद ही मामले में कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: