News
International International हरारे.पिछले तीन माह में जिंबावे में महंगाई दर लगातार बढ़ते हुए उच्चतम स्तर पर पहुंचते हुए ११.२ मिलियन फीसदी हो गई है जो कि पूरे विश्व में सबसे अधिक आंकी जा रहीं है।
जिंबावे के वित्त मंत्री ने अपने एक साक्षात्कार में महंगाई दर के इस नए आकड़े के बारे में टिप्पणी की है हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जिंबावे में अभी इस आकड़े की प्रमाणिकता सुनिश्चित होनी शेष है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जिंबावे के शीर्ष बैंक, किंगडम बैंक ने दावा करते हुए कहा था कि जिंबावे में महंगाई दर 20 मिलियन फीसदी तक पहुंच गई है।