Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeBusinessCorporate Corporate

बीएसएनएल की 3जी सेवा दिसंबर में

नई दिल्ली.bsnl सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से आगे निकलने के लिए दिसंबर में 3जी मोबाइल सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने उत्तरी पूर्वी और पश्चिमी जोन के लिए उपकरणों के खरीद के आर्डर भी जारी कर दिए हैं।

दूरसंचार सर्किलों के मुख्य महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में बीएसएनएल ने उन्हें अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है जिससे दिसंबर 2008 तक 3जी सेवाएं शुरू की जा सकें।

3जी नीति की घोषणा के दौरान संचार एवं आईटी मंत्री ए. राजा ने निजी कंपनियों से पहले बीएसएनएल और एमटीएनएल को 3जी स्पेक्ट्रम के आवंटन का लाभ दिया था। 3जी स्पेक्ट्रम की अनुपलब्धता की वजह से उत्तरी एवं पूर्वी जोन के सर्किलों द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके खरीद आर्डर लटके पड़े हैं।

चूंकि बीएसएनएल को 3जी स्पेक्ट्रम अब आबंटित किया जा चुका है इसलिए खरीद आर्डर इस पत्र के जारी होने की तिथि से प्रभावी होंगे। जहां तक पश्चिमी एवं दक्षिणी जोन का संबंध है 3जी उपकरणों के लिए खरीद आर्डर आरक्षित कोटा के तहत आईटीआई को दिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: