अहमदाबाद.
गत 26 जुलाई को हुए अहमदाबाद ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अबू बशर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही धमाकों की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से अबू बशीर को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था।
गुजरात पुलिस ने अबू बशीर को धमाके का मास्टर मांइड करार देते हुए सिमी के 9 अन्य कार्यकताओं को भी गिरफ्तार किया था।
अहमदाबाद विस्फोट : एक नजर
* पहला धमाका : शाम 6:41 बजे, मणिनगर में
* कुल धमाके : 20
* जरिया : पुरानी साइकिलें और टिफिन बॉक्स
* हताहत : 50 से अधिक मरे, 300 घायल
* आतंकी गुट : मीडिया को भेजे ई-मेल में किसी इंडियन मुजाहिदीन ने किया दावा।
* तीव्रता : अधिकांश विस्फोट कम तीव्रता के। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दो अस्पताल में शक्तिशाली विस्फोट