bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बिपाशा-युवराज की जोड़ी

सैफ और करीना की तरह ही जॉन और बिपाशा को भी एक विज्ञापन में साथ आने का मौका मिला था, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से जॉन यह विज्ञापन नहीं कर पाए और उनकी जगह युवराज सिंह को लिया गया। हाल ही में मुंबई में युवराज और बिपाशा पर यह विज्ञापन फिल्माया गया।

युवराज के साथ काम करके बिपाशा बेहद खुश थीं। उन्होंने कहा ‘युवी’ बहुत ही अच्छे और ऊर्जावान हैं। उनके साथ विज्ञापन करके मुझे बहुत मजा आया। मैं भविष्य में उनके साथ और विज्ञापन करना चाहती हूं।

उल्लेखनीय है कि युवराज का बॉलीवुड से नाता काफी पुराना है। बॉलीवुड की कुछ नायिकाओं के साथ उनका नाम भी जोड़ा जा चुका है। आखिरी बार उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया था। बिपाशा बसु को रिबॉक ने अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने पहले जॉन और बिपाशा को ब्रांड एंबेसेडर बनाने का निर्णय लिया था।

इस ऑफर से जॉन और बिपाशा, दोनों काफी खुश थे, लेकिन जब डेट्स की बात सामने आई तो पता चला कि जॉन के पास अगस्त में डेट ही नहीं है। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंपनी स्पोर्ट्स और फैशन को एक साथ लाना चाहती थी। जॉन ने अपनी पिछली फिल्म ‘गोल’ में रिबॉक के जूते ही पहने थे और उनकी इमेज भी स्पोर्ट्समैन की है। जॉन की व्यस्तता को देखकर कंपनी ने युवराज से संपर्क किया और उन्हें बिपाशा के साथ ब्रांड एम्बेसेडर बनाया। युवराज आज युवाओं में स्टाइलिस्ट स्पोर्ट्स आइकॉन के रूप में जाने जाते हैं।

रविवार को मुंबई में युवराज और बिपाशा पर यह विज्ञापन फिल्माया गया। बिपाशा ने बताया कि कंपनी ने स्टाइल और स्पोर्ट्स का अनोखा संगम हम दोनों के माध्यम से किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि बिपाशा और युवराज में गजब की कैमिस्ट्री नजर आई। इन दोनों की जोड़ी प्रोडक्ट के लिए परफेक्ट है और उम्मीद है कि इससे हमारे उत्पादों की बिक्री में काफी इजाफा होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: