bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

हीरो होंडा ने दाम 1,500 रुपए तक बढ़ाए

नई दिल्ली.देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो होंडा मोटर्स ने इनपुट लागतों में इजाफा होने के कारण अपने विभिन्न माडलों के दामों में 1,500 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग अनिल दुआ ने कहा कि बढ़ी लागत का आंशिक भार ग्राहकों पर डालने के लिए कंपनी ने विभिन्न उत्पादों के दामों में इजाफा किया है।

सीआईआई मार्केटिंग समिट के दौरान दुआ ने कहा कि कंपनी की उच्च वर्ग की मोटरसाइकिल ‘करिज्मा’ की कीमत में 1,500 रुपए का इजाफा किया गया है। मध्यम श्रेणी की मोटरसाइकिलें ‘स्प्लेंडर प्लस’, ‘पैशन प्लस’, ‘हंक’ और ‘सीबीजेड’ के दामों में 600 से 800 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कंपनी ने शुरुआती स्तर के माडल ‘सीडी डीलक्स’ की कीमत में सिर्फ 100 रुपए का इजाफा किया है।

दुआ ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी की बिक्री प्रभावित होगी, क्योंकि पूरे उद्योग में कीमतों में इजाफा हुआ है। उन्होंने ऊंची ब्याज दरों और सख्त मौद्रिक नीति के परिदृश्य में इस वित्त वर्ष में पूरे उद्योग की विकास दर एक अंक में रहने की उम्मीद जताई।

दुआ ने कहा कि कंपनी पिछले डेढ़ साल की अवधि में उद्योग से अधिक विकास दर हासिल करने में कामयाब रही है और आगे भी इस विकास दर को बनाए रखने में सफल होगी।

कंपनी ने अगले 18 महीनों में 12 नए माडल लांच करने की घोषणा की थी। दुआ ने कहा कि अब तक कंपनी एक माडल लांच कर चुकी है और बाकी माडल कंपनी अगले 13 माह में लांच कर देगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: