bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

जहीर और प्रवीण कुमार ने श्रीलंका को १४२ पर समेटा

दांबुला.भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका की पूरी टीम 38.3 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई है। इस तरह से भारत को यह मैच जीतने के लिए 143 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को एक बार भी संभलने का मौका नहीं दिया और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा । भारत की तरफ से जहीर खान ने 4 , प्रवीण कुमार ने ३ और हरभजन सिंह ने 2 और इरफान पठान ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले आज सुबह भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पिच का मिजाज देखकर पहले श्रीलंका को बल् लेबॉजी करने के लिए आमंत्रित किया ।

और जहीर ने की जादूभरी गेंदबाजी

भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए श्रीलंका को शुरुआत में ही जबरदस्त झटके देकर विपक्षी खेमे में हलचल मचा दी। यह जहीर खान की गेंदबाजी का जादू था जिसके कारण एक समय श्रीलंका मात्र ११ रन पर अपने चार मजबूत बल्लेबाजों का विकेट खोकर संकट में फंस चुका था।

पहला विकेट श्रीलंका ने अपना पहला विकेट 4 रन के स्कोर पर संगकारा २ का खोया वे जहीर खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दूसरा विकेट श्रीलंका का स्कोर अभी 10 रन ही हुआ था कि जहीर ने दूसरा झटका देते हुए श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने 2 को युवराज के हाथों कैच करा दिया।

तीसरा विकेट 10 रन के स्कोर पर ही जहीर खान ने चामरा कपूगेदेरा को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया।

चौथा विकेट

श्रीलंका का स्कोर अभी 11 रन तक पहुंचा ही था कि प्रवीण कुमार ने चामरा सिल्वा को बिना खाता खोले आउट कर श्रीलंकाई खेमे में खतरे की घंटी बजा दी।

पांचवा विकट

श्रीलंका की पारी को संभालने का प्रयास कर रहे जयसूर्या 13 को जहीर खान ने अपना चौथा शिकार बनाकर श्रीलंका खेमे को पूरी तरह संकट में डाल दिया।जयसूर्या जब आउट हुए तो श्रीलंका का स्कार पांच विकेट पर 33 रन था।

छठवां विकेट

पठान ने तिलकरत्ने दिलशान 16 को आउट कर श्रीलंका को एक ओर झटका दिया।

सातवां विकट

श्रीलंका की पारी को संभालने का प्रयास कर रहे थेसेरा भी 25 रन बनाकर प्रवीण कुमार के शिकार बनें।श्रीलंका का 7वां विकेट 118 रन के स्कार पर गिरा।

आठवां विकेट

श्रीलंका की पारी को संभालने का प्रयास कर रहे नुवान कुलशेखरा भी 25 रन बनाकर प्रवीण कुमार के शिकार बनें। वे जब आउट हुए तो श्रीलंका का स्कोर ११८ रन था।

नोवां विकेट

अजंता मेंडिस बिना खाता खोले हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हुए।

दसवां विकट श्रीलंका ने अपना अंतिम विकट 142 रन के योग पर दिलहारा फर्नाडो का खोया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
PRADIP CHAUDHARI
Wednesday, 20th Aug 2008, 14:20
वा इन्डिआ वा ! पहलॆ वन्डॆ का कया जवाब् दिया, and best of luck zahir