दांबुला.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच को भारत ने 3 विकट से जीतकर पहले वनडे का हिसाब बराबर कर लिया है। भारत की इस जीत में उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
भारत की तरफ से जहीर खान और प्रवीण कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 4 व 3विकेट लिए वहीं हरभजन सिंह ने २ और पठान को 1 विकट मिला। भारत की तरफ से कप्तान धोनी ३९ , विराट कोहली ३७और एस बद्रीनाथ27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जहीर ,प्रवीण ने सस्ते में समेटा श्रीलंका को
इससे पहले भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले श्रीलंका को बल्लेबॉजी के लिए आमंत्रित किया लेकिन भारतीय गेदबाजों ने शानदार अंदाज में गेंदबॉजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को १४२ रन पर आउट कर दिया।
विराट , धोनी और बद्रीनाथ के सयंम से जीते
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही इरफान पठान ५ और सुरेश रैना रन बनाकर जल्द ही आउट हो गए। युवराज भी 20 रन बनाकर मेंडिस की गेंद पर आउट हो गए लेकिन भारतीय पारी को विराट कोहली 37 और कप्तान धोनी 39 का सहारा मिला जिससे भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिली। धोनी के बाद बद्रीनाथ27 ने सयंम से खेलते हुए भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।