bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जम्मू : संघर्ष समिति बातचीत को राजी हुई

जम्मू. अमरनाथ मंदिर बोर्ड की जमीन वापस दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही संघर्ष समिति ने जम्मू के राज्यपाल के पांच सूची प्रस्ताव पर सकरात्मक रुख अपनाते हुए बातचीत के लिए अपनी सहमति दे दी है।

आंदोलन अगले पांच दिन के लिए आगे बढ़ा

दूसरी तरफ अमरनाथ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन अगले पांच दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया है।समिति का कहना है कि राज्यपाल के प्रस्ताव को स्वीकार करने का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि उनका आंदोलन रुक गया है। गौरतलब है कि कल मंगलवार को लगभग 2 लाख महिलाओं ने अमरनाथ मंदिर बोर्ड से वापस ली गई 100 एकड़ की भूमि को वापस दिलाने के लिए गिरफ्तारियां दी थी। सोमवार को भेजा गया था प्रस्तावराज्यपाल एन. एन . वोरा द्वारा अमरनाथ मंदिर बोर्ड की जमीन मामले में संघर्घ समिति से बातचीत करने के लिए सोमवार को ही प्रस्ताव भिजवा दिया था जिस पर आज संघर्ष समिति ने सकरात्मक रुख दिखाया है और बातचीत के लिए राजी हुई है ।

कौन कौन है गर्वनर समिति में

राज्यपाल ने 4 सदस्यी समिति गठित की है जिसके मुखिया राज्यपाल के सलाहकार एस.एस बोलेरिया को बनाया गया है।

क्या है पांचसूत्रीय बातचीत का एजेंडा

यह देखने का प्रयास होगा कि वास्तव में अमरनाथ मंदिर बोर्ड को कितनी जमीन की आवश्यकता होगी।

यात्रा के दौरान बालटाल से डोमेल तक ८क्क् कैनाल जमीन अमरनाथ मंदिर बोर्ड के उपयोग की व्यवस्था का प्रयास।

बोर्ड के पुर्नगठन और उसके अधिकरों के निर्धारण और उसकी भूतिका क्या हो इस बात पर विस्तारपूर्वक बातचीत का प्रस्ताव सरकार ने दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: