बीजिंग.
भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने बीजिंग ओलिंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया है। कुश्ती में भारत को 1952 के बाद किसी ओलिंपिक में पदक मिला है।
66 किलोग्राम वर्ग में सुशील कुमार ने यह कांस्य पदक जीता है जो भारत में कुश्ती से जुड़ प्रंशसकों के लिए एक बड़ी खबर है और इस जीत से पूरे देश में हर्ष की लहर है।
हार को जीत में बदलने वाला बाजीगरसुशील कुमार हालांकि प्री क्वार्टर मुकाबले में उक्रेन के खिलाड़ी से हार गए थे लेकिन बाई मिलने के बाद रेपेज मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले अमेरिकी पहलवान स्वाब को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
और इसके बाद बेलारुस के पहलवान को भी 2-1 से हराकर अपनी ताकत को बताया।
अमेरिका और बेलारुस के पहलवानों को पटखनी देने के बाद कजाकिस्तान के पहलवान को रोमांचक मुकाबले में हराकर भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया।
शीला दीक्षित ने 50 लाख देने का ऐलान किया
सुशील कुमार की जीत की खबर पाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सुशील को सम्मान स्वरुप ५क् लाख रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है।
रेलवे 55 लाख देगी
उधर रेलवे ने भी सुशील कुमार को ५५ लाख ईनाम के रुप में देने की घोषणा कर दी है।
हरियाणा सरकार 25 लाख देगी
सुशील कुमार की सफलता से गदगद होकर पूरा देश झूम रहा है ऐसे में उस पर ईनामों की बौछार शुरु हो गई है। हरियाणा की राज्य सरकार ने भी सुशील को इस गौरवशाली जीत पर 25 लाख देने का ऐलान किया है।
कोच सतपाल सिंह को मिला प्रमोशनसुशील की जीत में उसके कोच सतपाल सिंह की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहीं है और इसी बात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने उनकों प्रमोशन देने का ऐलान कर दिया है।