बीजिंग.भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र कुमार ने शानदार मुक्केबाजी का प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम वर्ग में विपक्षी खिलाड़ी इक्वाडोर के कार्लोस गोंगोरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पहला राउंड
विजेंद्र ने शानदार खेल दिखाते हुए इस राउंड में जंहा २ अकं बनाए वही विपक्षी खिलाड़ी कार्लोस गोंगोरा को को अंक लेने से भी रोका। विजेंद्र कुमार ने बचाव और आक्रमण की दोहरी रणनीति अपनाते हुए विपक्षी मुक्केबाज पर दबाव बनाते हुए अपने लिए अंक बनाए।
दूसरा राउंड
इस राउंड में भी वे २ अंक बनाकर अपना स्कोर 4 किया वही विपक्षी खिलाड़ी को मात्र 1 अंक दिया इस राउंड के खत्म होने पर दोनों मुक्केबाजों का स्कोर 4 - 1 था ।
तीसरा राउंड
इस राउंड में विजेंद्र कुमार ने 3 अंक बनाए और विपक्षी खिलाड़ी से 7 -2अंक की लीड ले ली।
चौथा राउंड
विजेंद्र कुमार ने इस निर्णायक राउंड में भी 2 अंक बनाकर अपनी बढ़त को 9 -4 कर लिया और इस मैच को जीतकर ना सिर्फ फाइनल में प्रवेश कर लिया बल्कि अपना पदक पक्का कर लिया है। अब अगर वे सेमीफाइनल मैच जीतते हैं तो फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगें और हार जाते है तो भी उनको कांस्य पदक तो मिलेगा।