Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बंद होगा ‘महाभारत’!

यूनिट से जुड़े सूत्रों ने एकता के ‘महाभारत’ के जल्द ही बंद होने की जानकारी दी। हालांकि चैनल और बालाजी की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन धारावाहिक के लिए फिल्मसिटी में बनाए गए भव्य सेट भी तोड़े जाने से इसके संकेत जरूर मिले हैं। एकता ने जब महाभारत की घोषणा की थी उसी वक्त दर्शकों को अंदेशा था कि एकता इसे अपने सास-बहू के धारावाहिकों की तरह ही पेश करेंगी।

जब शो शुरु हुआ तब अपनी प्रस्तुति के लिए उन्होंने तीखी आलोचना भी झेलनी पड़ी। चैनल के सूत्रों ने बताया कि महाभारत के एक एपिसोड के लिए तकरीबन सवा करोड़ रु. के आसपास खर्च हो रहा है। दिन में पांच दिन यह शो आता है, मतलब हफ्ते के छह करोड़ रुपए और महीने के 24 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।

जिस हिसाब से पैसा खर्च हो रहा है, उस हिसाब से रिटर्न नहीं आ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए ही महाभारत बंद करने का निर्णय लिया गया है। बालाजी में संपर्क करने पर फिल्मसिटी में बनाया गया सेट तुड़वाने की तो पुष्टि तो कर दी गई है, लेकिन यह बताया गया है कि यूनिट शूटिंग के लिए आउटडोर जा रही है। कब जा रही है, यह पूछने पर जवाब नहीं मिला।

महाभारत से चैनल को जो उम्मीदें थीं, वह पूरी नहीं हो रही हैं। बड़े जोर शोर और भव्यता से बनाए गए इस शो की टीआरपी सिर्फ 2.2 है, वहीं 25 लाख में बने शो की टीआरपी 1.8 आ रही है। ऐसे में महाभारत शुरू रखने का कोई मतलब नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • कैटरीना की अजब डबिंग की गजब परेशानी
  • रो पड़ीं सोहा
  • SATURDAY SPECIAL - सलमान पत्नी स्वीकारे तभी तो बहू बनेंगी कैटरीना
  • SATURDAY SPECIAL - कंगना नहीं कॅरियर जरूरी : अध्ययन
  • रेप नहीं किया, सब उसकी मर्जी से हुआ है
  • दीपिका को अफसोस है...
  • दूसरों के लिए चैरिटी से इंकार
  • घर बसाना चाहती हैं कैटरीना
  • बुराई अच्छी लगती है : अक्षय
  • दोस्ती की खातिर...
  • पेरिस में जेनेलिया का जलवा
  • अनिल के निशाने पर गोविंदा
  • साल की सबसे बड़ी फिल्म - KAMBAKKHT ISHQ
  • करीना बनेंगी पाकिस्तानी जासूस
  • अमृता सोनम के बीच इतनी नजदीकियां ? ? ?
  • दोस्ती की खातिर..
  • साजिद को झटका
  • लेटलतीफ अध्ययन !
  • रणवीर की अक्षय को टक्कर
  • सबसे चर्चित बॉलीवुड किस्से
  • मेरे जीवन में कोई और पुरुष नहीं: लारा
  • कंगना को चाहिए नाती-पोते !
  • शबाना का समर्पण
  •