bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

राजधानी में बनेंगे वर्ल्ड क्लास कोच

भोपाल. यूरोपीय देशों की तर्ज पर अब भारतीय रेलवे भी हाईटेक वर्ल्ड क्लास ट्रेन के कोच बनाएगा। इसकी जिम्मेदारी देश में इकलौते राजधानी के सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाने (सडपुका) और चेन्नई के कोच निर्माण कारखाने को सौंपी गई है। दोनों कारखानों में करीब 200 स्लीपर और वातानुकूलित कोच बनाए जाना हैं।

प्रस्तावित कोचों के निर्माण कार्य के लिए जबलपुर मुख्यालय, अक्टूबर महीने में टेंडर खोलेगा। इन कोच के लिए नई दिल्ली से झांसी,पटना, बेंगलुरु और बरौनी रेल मार्ग की चार ट्रेन का चयन किया गया है।

प्रस्तावित वल्र्ड क्लास कोच में वर्तमान कोचों की अपेक्षा अंदरूनी कायाकल्प के साथ आकार-प्रकार में भी बड़ा फेरबदल तय है। जिसके तहत बर्थ, फर्श, गेट का फुटरेस्ट, खिड़कियों और बाथरूम को अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा।

कारखाने द्वारा पहले चरण में वल्र्ड क्लास 70 स्लीपर और फस्र्ट, सेकंड और थर्ड एसी के कुल 41 बनाए जाएंगे। जबकि चेन्नई स्थित कारखाने में स्लीपर और एसी के कुल 89 कोच तैयार किए जाएंगे।

अधिकारी सूत्रों के अनुसार वर्तमान में कारखाने की निर्माण क्षमता 45 से 50 कोच प्रतिमाह है। लेकिन प्रस्तावित वल्र्ड क्लास कोचों आधुनिक बनाने के साथ उनमें नई सुविधाएं भी शामिल की जाना है। जिसके मद्देनजर प्रतिमाह कारखाना संभवत 20 से 25 कोच बनाने मे सक्षम है।

यूरोपीय देशों में संचालित आधुनिक ट्रेन की तर्ज पर विश्वस्तरीय कोच बनाए जाने हैं। अक्टूबर में नए कोच निर्माण से संबंधित टेंडर खोला जाना है।
-राकेश बहल, मुख्य कारखाना प्रबंधक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: