bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

प्रसारण में उतरेंगे अनिल अंबानी

मुंबई.ambani अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस डीटीएच के बाद प्रसारण कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है। बिग टीवी के सीईओ अरुण कपूर ने बुधवार को कहा कि फिलहाल कंपनी क्षेत्रीय चैनलों समेत 20 चैनल लांच करेगी।

एक दिन पहले ही रिलायंस बिग टीवी ने देश के 5,000 नगरों में डीटीएच सेवा लांच की थी। पहले वर्ष में बिग टीवी ने 5 लाख ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

एडीए समूह के ब्रांड और मार्केटिंग हेड संजय बहल के अनुसार डीटीएच सेवा के लिए कंपनी ने एमपीईजी 4 तकनीक का इस्तेमाल किया है जिसमें ग्राहकों को साफ तस्वीर और आवाज का आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में आज कुल 446 चैनल है। इसमें से आधे चैनल बिग टीवी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी।

तीन पैकेज : डीटीएच सेवाओं के लिए बिग टीवी का पहला पैकेज 100 रुपए प्रतिमाह का है, इसमें 44 चैनल दिखाए जाएंगे। दूसरा पैकेज डेढ़ सौ रुपए प्रतिमाह का है, इसमें 78 चैनल दिखाए जाएंगे। तीसरा पैकेज 175 रुपए का है। इसमें 93 चैनल दिखाए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sachin munde
Thursday, 21st Aug 2008, 11:24
hello sir, i am regular reader of dainik bhaskar,RAGURAMANSIR'S management is very interesting so it is good learning experience & other news like sports are genuine thanks to dainik bhaskar.
devendra raikwar
Friday, 22nd Aug 2008, 17:51
i like your advice and sugestion are very important for others.