bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

आइडिया का मुंबई में सबसे बड़ा लांच

मुंबई. आइडिया सेल्युलर ने 800 करोड़ निवेश कर मुंबई सिटी में बड़ी और महत्वपूर्ण शुरुआत की है। आदित्य बिरला समूह के चेअरमैन कुमारमंगलम बिरला ने आज मुंबई में शुरुआत की घोषणा की है। यह विश्व की सबसे बड़ी सिंगल सिटी लांचिंग है।

कंपनी कई यूनिक फीचर्स के साथ नई मार्केटिंग रणनीति अपनाएगी। 1000 सेल साइट्स की कनेक्टिविटी के साथ 1800 मेगाहटर्ज फ्रिक्वेंसी पर पूल्ड कोर स्वीचिंग नेटवर्क के आधार पर करेगी। 2.75 जी की क्षमता और ऐज है। कंपनी ने क्वालिटी सर्विस के जरिये देश में मोबाइल सेक्टर के 70 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

श्री बिरला ने कहा मुंबई देश की व्यावसायिक राजधानी है और यहां विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध होंगी। ग्राहकों की जरूरत के प्रोडक्ट देकर हम मुंबई में नए आयाम स्थापित करेंगे और जल्द मुंबई सिटी के 20 फीसदी हिस्से पर हमारा कब्जा होगा। कंपनी के पास थ्रीजी नेटवर्क तैयार है और जल्द इसे शुरू किया जाएगा।

कंपनी तीव्र गति से विकास कर रही है। कंपनी के देश में 28 मिलियन ग्राहक है। कंपनी अभी केवल 11 परिचालन क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है। कंपनी के पास अभी भी 10 अतिरिक्त लाइसेंस है। इसके जरिये कंपनी बिहार, झारखंड, उड़ीसा और तमिलनाडु में वर्ष अंत तक अपनी सेवाएं शुरू कर देगी। आइडिया ने कवरेज नेटवर्क ऐसा डिजाइन किया है जो प्रतिस्पर्धियों से एक कदम आगे होगा।

वैल्यू एडेड सर्विस
आइडिया की वैल्यू एडेड सेवाओं में हाई स्पीड इंटरनेट, एक प्रेस बटन से 19 भाषाओं में डायलर टोन, 21 भाषाओं में एक से ज्यादा गानों का म्यूजिक स्टेशन, आइडिया पोर्टल जिसके पास वाल पेपर्स की बड़ी संख्या मौजूद रहेगी।

इसमें सब्सक्रिप्शन पैक में नवीनतम स्टॉक मूल्य, टिकटिंग सेवाएं, होरोस्कोप आदि शामिल होगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण फीचर है कि ग्राहक कंपनी के 60 शोरूम से अपनी मनपसंद नंबर को हासिल कर सकता है। कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव आगा ने बताया कंपनी की सेवाओं को मुंबई में लांच करने का मतलब है टेलिकॉम सेक्टर में राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी कंपनी बनना है।

भारत में फोकस प्राथमिकता
टेलिकॉम के जरिये कंपनी वैश्विक बाजार में नहीं जाना चाहती है। कंपनी का पूरा फोकस फिलहाल भारत में हैं। यहां ज्यादा स्कोप है और लोगों की दूसरी पहचान मोबाइल बन गया है। कुमार मंगलम बिड़ला ने नंबर पोर्टबिलिटी को सही मायने में आने में अभी 9 से 12 महीने लग सकते हैं।

इसलिए अभी इस बारे में सही कहना जल्द बाजी होगा। उन्होंने कहा कई स्थानों पर आइडिया को मुश्किल और कुछ नुकसान हो रहा है लेकिन यह चिंता का विषय नहीं है। कंपनी जल्द बड़े सब्सक्राइबर्स बेस के साथ देश में अग्रणी स्थान बनाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: