bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

29 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित

इंदौर. स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के विलय की नीति के विरोध में बुधवार को शहर की 280 बैंक शाखाएं बंद रहीं। इससे शहर में 29 हजार करोड़ और प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। साथ में बीमा क्षेत्र में भी हड़ताल रही। हड़ताली कर्मचारियों-अधिकारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंदौर, प्रिंस यशवंत रोड पर प्रदर्शन व सभा की।

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर हुई हड़ताल में राष्ट्रीयकृत, सहयोगी व निजी क्षेत्र की 14 बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों में भी आंशिक हड़ताल रही। अधिकारियों-कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक, क्लॉथ मार्केट से राजबाड़ा तक रैली भी निकाली।

नारेबाजी के बीच हुई सभा में बीमा कर्मचारी संगठन, म.प्र. वित्त निगम, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कर्मचारी शामिल हुए। सभा को ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक खरे, एम.के. शुक्ला, सुनील चंद्रन, पी.सी. जैन, एटक के मोहन निमजे, सीटू के महेश सूर्यवंशी, संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल के रमेश व्यास, इशुरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के अजीत केतकर व वसंत शित्रे ने संबोधित किया। श्री खरे के मुताबिक शहर की 280 व प्रदेश की 3,500 शाखाओं के 40 हजार कर्मचारी-अधिकारी पूरी तरह हड़ताल पर रहे।

अगली रणनीति पर चेन्नई में विचार
श्री खरे ने बताया गुरुवार को चेन्नई में युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के 9 सदस्यों की बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुआ काम
दो दिन पहले विरोध दर्ज करवा चुकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में हड़ताल का असर नहीं रहा। सोमवार को इस बैंक की सभी शाखाओं में हड़ताल थी इसलिए उन्होंने बुधवार को आंशिक समर्थन दिया।

बीमा क्षेत्र ने भी जताया विरोध
मध्यक्षेत्र जोन के अध्यक्ष पी.सी. जैन ने बताया ऑल इंडिया एलआईसी एम्प्लाइज फेडरेशन भी हड़ताल में शामिल हुआ। हड़ताल के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम की शहर की 13 व संभाग की 34 शाखाओं में क्लेम या बीमा का कोई प्रकरण नहीं लिया गया। 13 मई को ही ट्रेन यूनियंस की बैठक में आर्थिक नीति व मंहगाई को लेकर बनी रणनीति के बाद ही यह हड़ताल हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: