bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हड़ताल कामयाब, पेट्रोल सस्ता होगा

जयपुर. petrol राज्य सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने पर तैयार हो गई है। पेट्रोल-डीजल पर उपभोक्ताओं को कितनी राहत दी जाए यह तो गुरुवार को ही तय होगा, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आश्वासन पर पेट्रोलियम डीलर्स एवं ट्रांसपोर्टर्स ने तुरंत प्रभाव से हड़ताल वापस ले ली है।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने पेट्रोल पर 20 और डीजल पर 15 प्रतिशत टैक्स करने और 50 पैसे प्रति लीटर के रोड सैस को हटाने की मांग रखी है। अभी पेट्रोल पर 28 और डीजल पर 20 प्रतिशत टैक्स है।

सरकार की कमेटी से गुरुवार को बातचीत के बाद यदि पेट्रोलियम डीलर्स की मांग ज्यों की त्यों सरकार मानती है तो उपभोक्ताओं को 4 रुपए पेट्रोल पर और 2.50 रुपए प्रति लीटर की राहत डीजल पर मिल सकती है। इस संबंध में बनी एस.एन. गुप्ता कमेटी ने पेट्रोल-डीजल पर 2-2 रुपए और रसोई गैस पर 10 रुपए प्रति सिलेंडर कम करने की सिफारिश कर रखी है।

जयपुर को ज्यादा देने पड़े रोजाना 10 करोड़ : सरकार यदि पेट्रोल पर 4 और डीजल पर 2.50 रुपए लीटर की राहत 5 जून को ही दे देती तो जयपुरवासियों को प्रतिदिन 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत होती। जयपुर में रोजाना 81 लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। शहरवासियों को 7.1 करोड़ रुपए की रोजाना बचत होती। अब तक 77 दिन में 249.5 करोड़ रुपए अधिक चुका चूके है।

इसी तरह शहर में डीजल की खपत 2 करोड़ 83 लाख 86 हजार लीटर प्रतिदिन की है। इस पर 2.50 रुपए लीटर के हिसाब से रोजाना 3.24 करोड़ रुपए देने पड़ रहे थे। अब तक 77 दिन में 546.4 करोड़ रुपए ज्यादा दे चुके हैं। इस तरह जयपुरवासियों को अब तक 795.88 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

प्रदेशवासियों ने 77 दिन में ज्यादा चुकाए 3580 करोड़ रु. : प्रदेशवासियों को रोजाना पेट्रोल पर करीब 9.59 करोड़ रुपए और डीजल पर 36.91 करोड़ रुपए प्रतिदिन की बचत हो सकती थी।

यदि इस राहत को 5 जून को ही लागू कर दिया जाता तो अब तक 77 दिन में प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर 738.7 करोड़ रुपए और डीजल पर 2841.99 करोड़ रुपए की बचत होती। दोनों पर प्रदेशवासियों को करीब 3580 करोड़ रुपए की बचत होती।

पेट्रोल : पेट्रोल पर 28 प्रतिशत वैट है। इसे घटाकर 20 प्रतिशत किया जाता है तो पेट्रोल होगा 4 रु. सस्ता

डीजल : डीजल पर फिलहाल 20 प्रतिशत वैट है। अगर यह 15 प्रतिशत होता है तो डीजल पड़ेगा 2.50 रु. सस्ता





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: