News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. ढोल पर पड़ती थाप के साथ ताल मिलाते पांच और डांडियों की आवाज बस कुछ ही दिन दूर है। हर बार की तरह इस बार भी सनसिटी गरबा-डांडियां प्रेमियों के लिए अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
दैनिकभास्कर, सनसिटी, मायएफएम और अभिव्यक्तिा संस्था द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का जोश प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों में है। जिस कारण वे तहेदिल से इस आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।
यह उत्साह देखते हुए अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2008 इस बार अधिक भव्य और आकर्षक होगा। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर वर्ष आयोजक गरबा एवं डांडियां सिखाने के लिए ट्रेनर आर्केस्टा टीम साउंड सिस्टम आदि का इंतजाम अपने फन में माहिर हिंदुस्तान के विशेषज्ञों से सेवाएं लेते हैं। हर साल बेहतरीन साउंड सिस्टम और आर्केस्ट्रा टीम गरबा महोत्सव का स्वरूप निखरता जाता है।
मां दुर्गा की पारम्परिक आराधना का स्वरूप लिए गरबा महोत्सव इस बार भी गुजराती संस्कृति में रचा-बसा होगा। इसके लिए गुजरात के ख्याति प्राप्त गरबा प्रशिक्षक को बुलाया जा रहा है, जो अपनी टीम के साथ नए स्टेप्स और विधाओं के साथ हर आयु वर्ग को गरबा और डांडियां का प्रशिक्षण देंगे। पिछले चार वर्षो में इसकी सफलता को देखते हुए शहरवासी इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक भाग लेने की तैयारी कर रहे हैँ।
15 से शुरू होगा गरबा प्रशिक्षण
शहर के भव्य गरबा महोत्सव में भाग लेने के लिए 15 सितम्बर से गरबा प्रशिक्षण क्लासेस शहर में दो जगह शुरू की जा रही हैं, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को गरबा, डांडियां सहित अन्य विधाएं भी सिखाई जाएंगी।
प्रतिभागियों के लिए उनकी सुविधानुसार 10 बैच रखे गए हैं। इसमें प्रतिभागी मनपसंद बैच का चुनाव कर सकते हैं। खास बात यह है कि हर वर्ष की तरह जॉब करने वाले युवक-युवतियों के साथ महिलाओं के लिए विशेष बैच की व्यवस्था की जा रही है।