bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

15 हजार कार्यकर्ता आज देंगे गिरफ्तारी

अजमेर. विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के अजमेर जिले के 15 हजार कार्यकर्ता गुरुवार को गिरफ्तारी देंगे। जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। कार्यकर्ताओं को पटेल मैदान में लाकर गिरफ्तार घोषित किया जाएगा।

प्रशासन ने गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन देकर वापस लिए जाने के मुद्दे पर विहिप के राष्ट्रव्यापी गिरफ्तारी आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संघ परिवार के अन्य संगठनों के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

जिले भर से आने वाले कार्यकर्ता अजमेर में अलग-अलग स्थानों से प्रवेश करेंगे और सुबह 11 बजे आजाद पार्क पहुंचेंगे। यहां से कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे और गिरफ्तारी देंगे। प्रशासन ने पटेल मैदान में गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विधानसभा वार काउंटर लगाकर व्यवस्था की है।

यहां रोक दिए जाएंगे वाहन
अजमेर शहर और जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया जाएगा। ब्यावर की ओर से आने वाले वाहनों को जीसीए चौराहे पर, नसीराबाद की ओर से आने वाले वाहनों को लोको मैदान, किशनगढ़ की ओर से आने वाहनों को जिला एवं सत्र न्यायालय के पास, पुष्कर की ओर से आने वाले वाहनों को राम प्रसाद घाट और ऋषि घाटी तथा जनाना अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन क्षेत्र में रोका जाएगा।

जुलूस के रूप में पहुंचेंगे आजाद पार्क
गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ता जिन स्थानों पर रोके जाएंगे वहीं से जुलूस के रूप में गिरफ्तारी देने आजाद पार्क कूच करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे आजाद पार्क पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकर्ता दो समय का भोजन भी साथ लाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: