बीकानेर.
श्री जैन कन्या महाविद्यालय में बुधवार को फ्रेशर-डे मनाया गया। कार्यक्रम में बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने मिलकर बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत-सत्कार किया। कार्यकम में विशेष अतिथि के रूप में वाणिज्य वर्ग की छात्राएं शामिल हुईं। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
रंगारंग कार्यक्रम में प्रिया नागल एंड तनु शर्मा ने बचना ए हसीनो तथा सुनीता नैण एंड ग्रुप ने पप्पू काट डारु गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मिस फ्रेशर प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में प्रतिभा कोचर मिस फ्रेशर, योगिता स्वामी मिस टेलेंट, जीतू चौधरी मिस पर्सनेल्टी, शबीना मिस ग्लेमर्स एवं अनुचिका वर्मा मिस ब्युटीफूल चुनी गई।
प्रतियोगिता में श्रीमती शिक्षा बांठिया, रिचा जोशी व संध्या सक्सेना निर्णायक के रूप में उपस्थित थीं। प्राचार्य डॉ. प्रभा भार्गव ने सीनियर छात्राओं को न्यूकमर्स का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी सिरोहिया, प्रीति दुगड़ व सुकृति भारद्वाज ने किया।