मैड्रिड.
स्पेन के बाराजावस हवाई अड्डे के पास हुई एक विमान दुर्घटना में १५३ लोंगों की मौत हो हो गई है और लगभग 20 यात्री घायल हुए है। मरने वाले लोंगों में बच्चों की संख्या अधिक बताई बताई जा रही है।
कैसे हुई दुर्घटनाबताया जा रहा है कि विमान एमडी 82 ने जैसे ही उड़ान भरी ठीक उसी समय वह हवाई पट्टी पर फिसल गया और तत्काल ही उसमें आग लग गई जिसके कारण यह भयानक हादसा हो गया। एक बार उड़ान भरने में असफल रहने के बाद विमान ने दूसरी बार फिर से उड़ान भरने का फैसला किया लेकिन यह हादसा हो गया।
कुल 173 लोग सवार थेविमान में चालक दल के सदस्यों को मिलाकर कुल 173 लोग सवार थे जिनमें से मात्र 20 लोंगों को ही बचाया जा सका है। चालक दल के सभी सदस्यों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। घायल यात्रियों का इलाज स्थानिय अस्पताल में चल रहा है।
अधिंकाश टूरिस्ट यात्री सवार थे विमान में
स्थानिय अधिकारियों के अनुसार एमडी 82 विमान में सवार अधिकांश लोग टूरिस्ट यात्री थे जिनमें कुछ विदेशी पर्यटकों के साथ स्पेन के स्पेन के यात्री सवार थे।