कोटा. ट्रेड यूनियन की मांगों के समर्थन में एआईबीईए तथा अधिकारी संगठन एआईबीओए के आह्वान पर बैंक एवं बीमा कंपनियों में हड़ताल रहने से बुधवार को करीब 95 प्रतिशत बैंक बंद रहे।
इससे करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। क्लीयरिंग हाउस ठप रहने से करीब 15 से 20 हजार चैकों की क्लीयरिंग भी रुक गई। बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों की यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में राष्ट्रीयकृत बैंक, सहकारी बैंक एवं ग्रामीण बैंक कर्मचारी भी शामिल हुए। बैंकों में कई जगह ताले भी नहीं खुले और कामकाज पूरी तरह बंद रहा।
कहां कितना असर
बैंक : क्लीयरिंग हाउस के करीब 32 सदस्य बैंकों में से 3 बैंक हड़ताल में शामिल नहीं थे।
27 बैंकों की शाखाओं में हड़ताल रही।
क्लीयरिंग हाउस : 80 करोड़ के 15 से 20 हजार चेकों का भुगतान अटक गया।
नकदी जमा : बैंकों में आने वाले करीब 18 करोड़ की नकदी जमा भी हड़ताल से प्रभावित हुई है।
बीमा : सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की 13 ब्रांचों में हड़ताल से कामकाज बंद रहा।
करीब 2 से 2.5 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
आयकर विभाग : ग्रुप बी, सी एवं डी के कर्मचारी एवं अधिकारियों की हड़ताल के कारण ऑफिस का काम बंद रहा। इससे आयकर रिटर्न जमा करने का काम प्रभावित हुआ।