bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दीपल भी बनीं पत्रकार

सेक्सी बाला दीपल शॉ जल्द ही टीवी पत्रकार के रूप में नजर आने वाली हैं। आतंकवाद पर आधारित फिल्म ‘वेडनसडे’ में वे यह किरदार निभा रही हैं। लगता है बॉलीवुड में नायिकाओं पर पत्रकार बनने का भूत सवार हो गया है।

अगले हफ्ते प्रदर्शित होने वाली ‘मुंबई मेरी जान’ में सोहा अली टीवी पत्रकार के रूप में नजर आने वाली हैं। उनके पहले दिया मिर्जा ने भी पत्रकार का किरदार निभाया था।

दीपल ने ‘कलयुग’ से रुपहले परदे पर कदम रखा था। यूटीवी द्वारा निर्मित ‘वेडनसडे’ फिल्म जल्द ही प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपल नायिका का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक बुधवार के दोपहर दो से चार बजे के बीच की कहानी है।

पुलिस कमिश्नर को एक फोन आता है। फोन करने वाला कहता है कि चार आतंकियों को छोड़ दो, नहीं तो हम पूरे शहर को उड़ा देंगे। दीपल के अनुसार फिल्म में मुझे भी यह जानकारी देने वाला फोन आता है। उसके बाद पुलिस किस तरह आतंकवादियों का खात्मा करती है, यह कहानी दिलचस्प अंदाज में फिल्म में दिखाई गई है।

किरदार के लिए क्या तैयारी की, यह पूछने पर दीपल ने बताया कि जब मैंने इस किरदार के लिए टीवी रिपोर्टर्स का काम नजदीक से देखा तब पता चला कि यह बेहद कठिन काम है। कुछ पत्रकार मेरे दोस्त है, मैंने उनसे इस बारे में बात की थी तो उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मुझे समय बिताने का मौका दिया। मैं कुछ टीवी रिपोर्टर्स के साथ इवेंट कवर करने भी गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: