bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

मन से पढ़ते हैं भविष्य की किताब

अमृतसर.एक सड़क हादसे में आंखों की रोशनी खो देने वाले रजनीश शर्मा ने हौसला नहीं खोया और आशा, विश्वास व सकारात्मक सोच के चलते आज वे लोगों का भविष्य बेहतर करने में जुटे हुए हैं। वे न केवल सितारों के फेरबदल से लोगों को भविष्य में होने वाली बीमारी के बारे में सचेत करते हैं बल्कि उससे बचने के साधारण और रोचक उपाय भी बताते हैं।

मेडिकल एस्ट्रोलॉजी में महारत हासिल करने वाले रजनीश (34) कहते हैं कि अंधविश्वास के बजाय लोगों को ज्योतिष की मदद से अपने जीवन में सुधार लाना चाहिए। उनकी एनआरआई पत्नी समृद्धि ने बताया कि अपनी सकारात्मक सोच से रजनीश ने कई लोगों की परेशानियां दूर की हैं। वे खुद खुश रहते हैं और दूसरों को भी खुश रहने, अच्छा सोचने और बोलने की सलाह देते है।

कुछ रोचक उपाय: रजनीश बताते हैं कि गुर्दे की बीमारी होने पर रोज सुबह अपने चाचा के पैर छूने चाहिएं, इससे बीमारी ठीक हो सकती है।

इसी तरह वे बिगड़े काम बनाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी की आलोचना छोड़ देने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि पंडित या आचार्य को भोजन कराने से कहीं बेहतर है किसी भूखे इनसान का पेट भरा जाए। इसी तरह वे किसी गरीब आदमी के नंगे पांव में चप्पल पहनाकर बिगड़े ग्रहों को शांत करने की तरकीब भी बताते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: