bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

ताज एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची

ग्वालियर. तेज रफ्तार दौड़ रही ताज एक्सप्रेस के इंजन की ब्रेक एसेम्बली गुरुवार को टूटकर गिर गई। एसेम्बली के टूटने से ट्रेन पलवल के पास सुलाखा स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे है।

जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए रवाना हुई 2280 अप जैसे ही सुलाखा स्टेशन पर आई, एक जोरदार आवाज के साथ लोहे व गिट्टी के टुकड़े उड़कर कोचों से टकराने लगे। इंजन की एसेम्बली टूटने से ट्रेन के बीच लगे गार्ड के डिब्बे के नीचे लगा उपकरण भी टूटकर गिर पड़ा। झटके के साथ ट्रेन कुछ दूर चलकर ठहर गई। यात्री दहशत के मारे कोचों से नीचे उतरने लगे। उधर ट्रेन चालक ने इंजन का परीक्षण किया तो पता चला कि ब्रेक एसेम्बली टूट कर गिर गई है।

रोड साइड स्टेशन होने की वजह से तुरंत रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन का परीक्षण किया तो देखा की एसएलआर कोच का भी उपकरण टूट गया है। इसकी खबर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

यात्रियों के मुताबिक रेलवे के तकनीकी कर्मचारी सुबह 11 बजे के करीब घटना स्थल पर पहुंचे तब तक काफी काम ट्रेन के स्टाफ ने कर लिया था। एक मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ताज एक्सप्रेस में लगाया गया। उसके बाद ट्रेन झांसी रवाना हुई। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से मालगाड़ी का इंजन हटाया गया और ज्यादा पावर का इंजन ताज एक्सप्रेस में जोड़ा गया। यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर सुबह 11.54 पर आने की बजाय 16.10 बजे आई।

यात्री हुए परेशान
सुलाखा में हुई घटना के कारण ट्रेन में सवार एमएसटी धारक काफी परेशान हुए। तब अमृतसर से आने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस को सुलाखा स्टेशन पर खड़ा करवाया गया जिससे अधिकांश यात्री उसमें सवार हुए। झांसी भी ताज देर से पहुंची। वहां से निजामुद्दीन के लिए चलने वाली 2279 डाउन ताज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देर से आई। उसकी वजह से निजामुद्दीन के लिए सफर करने वाले यात्री काफी परेशान रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: