bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बस आपरेटर्स 27 अगस्त से हड़ताल पर

ग्वालियर. bus प्रदेश के बस आपरेटर्स ने 27 अगस्त से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपरेटर्स प्रतिनिधियों को भोपाल बुलाया है। आपरेटर्स के अनुसार, यदि उनकी मांगें मान ली जाती हैं तो हड़ताल वापस ली जा सकती है।

सरकार ने बस आपरेटर्स की किराया बढ़ाने की मांग मान ली है। सरकार ने किराए में 50 प्रतिशत की वृद्धि न करते हुए दस प्रतिशत की वृद्धि की है, इससे आपरेटर्स संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा त्रिस्तरीय कर प्रणाली व अन्य मांगों की ओर सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया। इसको लेकर आपरेटर्स हड़ताल पर जाने का निर्णय ले चुके हैं। यदि हड़ताल होती है तो यात्रियों को पिछली बार की तरह फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बस आपरेटर्स की मांगें
टैक्स कम करने, नॉन यूज (मरम्मत कार्य) बसों की अवधि एक माह से बढ़ाकर तीन महीने करना व नगरीय निकायों का टैक्स खत्म करना आदि।

इनका कहना है
- बस आपरेटर्स की मांगों को शासन के पास पहुंचा दिया है। शासन उस पर उचित कदम भी उठा रहा है। आपरेटर्स को शासन के निर्णय का इंतजार करना चाहिए।
एनके त्रिपाठी, आयुक्त परिवहन विभाग

आपरेटर्स ने 27 अगस्त से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि किराए में वृद्धि कर दी है। शेष मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भोपाल आकर मिलने की बात कह गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री मांगों को मानकर अधिसूचना जारी करते हैं तो हड़ताल नहीं होगी।
हितेन्द्र करनावट, प्रदेशाध्यक्ष बस आपरेटर्स यूनियन

ग्वालियर-चंबल संभाग में भी 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
-हरिशंकर सिंह पटेल, महामंत्री ग्वालियर-चंबल संभाग बस आपरेटर्स यूनियन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: