News
International International प्लोरिडा.
अमेरिका के न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा ने बेस्ट कालेज और विश्वविद्यालयों की ताजा सूची में एक बार फिर से अपना स्थान बना लिया है।यू.एस.न्यूज एण्ड वर्ल्ड रिपोर्ट ने आज 2009 के संस्करण के लिए अमेरिका के बेस्ट कालेजों की नई रैंक जारी कर दी है जिसमें न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा को पब्लिक लिबरल आर्टस कालेज की श्रेणी में 5वां और ऑल पब्लिक एण्ड प्राइवेट लिबरल आर्टस कालेजों की सूची में 94 वां स्थान दिया गया हैं।
यह लगातार चौथा साल है जब न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा ने यू.एस.न्यूज एण्ड वर्ल्ड रिपोर्ट द्वारा जारी बेस्ट कालेजों की सूची में अपना स्थान बनाया है। टॉप फाइव कालेजों की इस लिस्ट में तीन सैन्य कालेजों के नाम भी हैं।
कालेज के अध्यक्ष माइक मिचल्सन ने कालेजों की ताजा सूची में न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा को स्थान मिलने पर कहा है कि देश में कालेज को एक पहचान मिलने और बेस्ट कालेज का सम्मान पाना हमारें लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होनें कहा है कि आखिर न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा बंदूकों के साये से दूर छोटा किंतु विशेषज्ञता लिए हुए हैं।
फोर्ब्स की ताजा सूची में भी बनाया स्थान
फोर्ब्स डॉट कॉम द्वारा जारी ताजा सूची में भी कालेजऔर विश्वविद्यालय स्तर पर न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा को तीसरा स्थान मिला हैं। इसके अलावा ओवरऑल पब्लिक और प्राइवेट कालेज और विश्वविद्यालय स्तर पर इसे 29वां स्थान मिला हैं।
किस आधार पर तय हुई सूचीं
>> छात्रों की संतुष्ठी
>> छात्रों की उपलब्धी
स्नातक दर
>> स्नातक स्तर पर कितने छात्रों ने डिबेट में भाग लिया
>> छात्रों द्वारा अपने प्रोफे सर को किस तरह रेट किया गया
यूएस वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार टॉप पब्लिक लिबरल आर्टस कालेज1 यू.एस. मिल्रिटी कालेज
2 यू.एस. नोवल एकेडमी
3 र्वीजीनिया विश्वविद्यालय
4 सैंट मैरी कालेज ऑफ मैरीलैंड
5 न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा
फोर्ब्स डॉट कॉम
1 यू.एस. मिल्रिटी कालेज
2 यू.एस. एयर फोर्स एकेडमी
3 न्यू कालेज ऑफ प्लोरिडा
4 यू.एस नोवल एकेडमी
5 र्वीजीनिया विश्वविद्यालय
यूएस वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष विश्वविद्यालय
यूएस वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष विश्वविद्यालय की श्रेणी में हार्वड विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं। येल और स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय ने भी अपनी ख्याति के अनुसार प्रदर्शन किया हैं।
1 हार्वड विश्वविद्यालय
2 प्रिंसटांन विश्वविद्यालय
3 येल विश्वविद्यालय
4 मैसाचुस्टेस इंस्टीटच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
5 स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय
6 कैलिफोर्निया इंस्टीटच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
7 पैनसेलवैनिया विश्वविद्यालय
8 कोलंबिया विश्वविद्यालय
9 ड्यूक विश्वविद्यालय
10 चिकागो विश्वविद्यालय