Sports
Other Sports Other Sports बीजिंग. बीजिंग ओलिंपिक में भारतीय बॉक्सरों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य कोच जीएस संधू ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में वह एक उभरती हुए ताकत है। बीजिंगओलिंपिक में भारत के पांच मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया,जिनमें से अखिल कुमार और जितेंद्र कुमार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे जबकि विजेंद्र कुमार ने सेमीफाइनल तक पहुंच कर भारत को ओलिंपिक में बॉक्सिंग का पहला पदक दिलाया।
विजेंद्र को सेमीफाइनल क्यूबा के बॉक्सर एमिलियो बायोक्स कोरया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
संधू ने कहा ‘ओलिंपिक में पदक जीतकर हमने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां हमारे तीन बॉक्सर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। हमने दिखा दिया है कि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में हम दमखम रखते हैं।
सेमीफाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि कोरया को शुरूआत में ही महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई थी और वे लगातार अंक बटोरते रहे। उन्होंने कहा ‘ मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि हम कम से कम एक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।’