bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

आधी रात को लांच हुआ 3 जी आई फोन

नई दिल्ली. नायाब खूबियों के लिए प्रसिद्ध टच स्क्रीन ‘३जी आई-फोन’ दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार रात्रि में लांच कर दिया गया।

इस मौके पर एयरटेल और वोडाफोन ने चुनिंदा स्टोरों पर फोन के लिए आवेदन करने वालों में से कुछ ग्राहकों को यह फोन सौंपा। पहली बार किसी मोबाइल कंपनी ने किसी उत्पाद की लांचिंग आधी रात में की है।

अमेरिकी कंपनी एपल द्वारा एयरटेल और वोडाफोन के जरिए भारतीय बाजार मे पेश किए गए आईफोन की कीमतें ग्राहकों को कुछ निराश कर सकती है, लेकिन इसमें खूबियां भी बहुत हैं। वहीं इन कंपनियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा कि नए ग्राहक कैसे जुटाएं।

पहले चरण मे एयरटेल और वोडाफोन इसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई और बेंगलूर मे अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएंगी। एप्पल भी अपने शोरुम में इनकी बिक्री करेगा। जबकि दूसरे चरण मे यह 50 से ज्यादा शहरों मंे उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 31,000 रुपए (8जीबी) और 36,100 रुपए (16जीबी) होगी।

क्या है खबर

वोडाफोन या एयरटेल के प्रीपैड या पोस्टपैड कार्ड के जरिए आईफोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। आईफोन अगर वोडाफोन के स्टोर से खरीदा है तो एयरटेल पर नहीं चलेगा और एयरटेल से खरीदा तो वोडाफोन पर नहीं चलेगा। इन दोनों आपरेटरों के अलावा आईफोन अभी अन्य आपरेटरों के कार्ड पर नहीं चलेंगे। अभी 2जी ही चलेगा। -विजुअल वाइसमेल अभी भारत में लांच नहीं किया जाएगा।

आईट्यून्स स्टोर केवल एप्लीकेशन डाउनलोड में ही काम करेगा। संगीत खरीदना संभव नहीं होगा। 3 जी की टक्क्र के लिए नोकिया ने एन96 को भारत में ब्रिटेन से डेढ़ महीने पहले ही उतारने का फैसला कर लिया। यह मल्टीमीडिया फोन है, जिस पर 3जी फोन के ज्यादातर फीचर हैं।

क्या एन96 में : 128एमबी की रैम वाले इस फोन 16जीबी की इंटरनेल मेमोरी है। इसमें 2.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और 240 गुना 320 का रिसाल्यूशन है। साथ ही 5मेगापिक्सेल का कैमरा है। सितंबर से भारतीय बाजार में आने वाले इस फोन की कीमत 36,000 रुपए होगी।

सैमसंग का आई 900 : टचस्क्रीन हैंडसेटों की तरफ रुझान देखते हुए सैमसंग कई नए फोन भारत के बाजारों में पेश करने वाली है।

क्या है खासियत : 3.2 टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले इस फोन में 5 एमपी का कैमरा है। य ह 8 जीबी और 16जीबी की मेमोरी में उपलब्ध है।

काफी ज्यादा स्टोरेज और मल्टीमीडिया फीचर।

कब आएगा भारत में : सितंबर में आई900 जैसे टचस्क्रीन फोन भारतीय बाजार में आ जाएंगे।

कितनी कीमत: भारतीय बाजार में इसकी कीमत 40,000 रुपए के आसपास हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: