Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
हाल में कई भारतीय एक्टर्स की जोड़ी विदेशी मॉडल्स के साथ बनी है। रितिक रोशन जहां अपनी फिल्म ‘काइट’ में अमेरिकी सुपरमॉडल बार्बरा मूरी के साथ नजर आएंगे तो अक्षय कुमार एक विज्ञापन में सायरा एस के साथ दिखाई देंगे। हाल ही में लॉस एंजिलिस में अक्षय और सायरा पर जींस का विज्ञापन शूट किया गया, इसमें अक्षय ने बिना शर्ट के हिस्सा लिया है।
सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने इस विज्ञापन के लिए अक्षय को एक वर्ष के आठ करोड़ रुपए दिए हैं। अक्षय ने बताया कि मुझे इस विज्ञापन का आइडिया पसंद आया, इसलिए मैंने इसके लिए हामी भरी हैं।
‘अक्की’ इन दिनों विदेशों में भी अच्छे खासे लोकप्रिय हैं और 40 पार के होने के बावजूद उन्होंने खुद को मेंटेन रखा है। एक्शन नायक के रूप में लोकप्रिय अक्षय के पास युवाओं को आकषिर्त करने का दम है, जिसे कंपनियां भुना रही हैं। सूत्रों ने बताया कि जींस बनाने वाली एक मशहूर विदेशी कंपनी जल्द ही अपना नया ब्रांड बाजार में उतारने वाली है।
इसके लिए उसने बॉलीवुड के कई नामों पर चर्चा की और आखिरकार अक्षय का नाम फाइनल किया। अक्षय की इमेज के साथ यह उत्पाद फिट बैठ रहा था। कंपनी ने अक्षय के साथ एक वर्ष का कांट्रैक्ट किया है जिसके लिए उन्हें ८ करोड़ रुपए दिए गए हैं। अक्षय और सायरा पर फिल्माया गया यह विज्ञापन अत्यंत उत्तेजक है। अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर ने इन दोनों का फोटो शूट किया है।
अक्षय ने बताया कि मैं हर विज्ञापन करने पर विश्वास नहीं रखता। मैं उत्पादों को लेकर काफी चूजी हूं। इस उत्पाद के ‘अनबटन्ड’ शब्द ने मुझे बहुत ही प्रभावित किया । अनबटन्ड का मतलब महज बटन खुले रखना नहीं है, बल्कि यह एक एटीट्यूड है। अनबटन्ड का मतलब है स्वतंत्रता। मैं इस विज्ञापन से यही मेसेज देना चाहता हूं कि जिंदगी में बिंदास रहें। मुंबई में २६ अगस्त को एक भव्य समारोह में अक्षय कुमार अपने इस शानदार विज्ञापन को लांच करने वाले हैं।