bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

बीएमएक्स का स्वर्ण चौसन व स्ट्रोमबग्र्स के नाम

बीजिंग.फ्रांस की एनी केरोलीन चौसन और लाटविया के मेरिस स्ट्रोमबग्र्स ने बीजिंग ओलिंपिक में शुक्रवार को साइक्लिंगकी बीएमएक्स स्पर्धा में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। साइक्लिंग की यह स्पर्धा ओलिंपिक में पहली बार शामिल की गई।

दिग्गज फ्रांसीसी राइडर चौसन ने संन्यास लेने के बावजूद बीजिंग ओलिंपिक में भाग लेने के लिए ट्रैक पर वापसी की थी। चौसन की हमवतन लेतीतिया ली कोरगिले को रजत और अमेरिका की जिल किर्टनर को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग में लातविया के स्ट्रोमबग्र्स ने सोने का तमगा जीता।

अमेरिका के माइक डे को रजत और उनके हमवतन डोनी रॉबिनसन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। गुरुवार को मूसलाधार बारिश के कारण बीएमएक्स के फाइनल मुकाबलों को एक दिन आगे खिसका दिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: