News
International International बीजिंग. टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा या विलियम्स बहनों ने कभी ड्रेस का सहारा दर्शकों की संख्या को बढ़ाने के लिए नहीं लिया। पर, टेबल-टेनिस के खेल से दर्शकों को जोड़ने के लिए सेक्सी ड्रेस का सहारा लिया जा सकता है।
कुछ महिला टे.टे खिलाड़ियों ने गर्व्िनग बॉडी से खेल को स्टाइलिश और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए स्कर्ट्स पहन कर खेलने की अनुमति मांगी है।
अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन की उपाध्यक्ष क्लाउड बेरग्रेट ने कहा कि हम इस कोशिश में हैं कि खिलाड़ी स्कर्ट्स और अच्छे शर्ट्स पहन कर मैच खेलने उतरें। अब तक सामान्यत: टेबल टेनिस खिलाड़ी ढीले-ढाले शॉर्ट्स और शर्ट्स पहन कर ही खेलते रहे हैं। इंडोर खेल होने के कारण महिला टेनिस का ग्लैमर और बीच वालीबॉल की सेक्स अपील से टेबल टेनिस अब तक अछूता रहा है।
खिलाड़ियों के ड्रेस को स्टाइलिश बनाकर इस खेल को भी ग्लैमरस बनाने की कवायद जारी है।टेबल टेनिस की प्रसिद्ध खिलाड़ी वांग चेन ने कहा,‘टेबल टेनिस खेलने वाली कुछ महिला खिलाड़ी तो स्कर्ट्स पहनकर खेल रही हैं। मैं सोचती हूं कि यह एक अच्छा विचार है, अगर यह संभव हो जाता है तो इससे टेबल टेनिस का खेल पहले की तुलना में और सुंदर हो जाएगा।’