bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

जोगी के सामने भाजयुमो-युकां कार्यकर्ता भिड़े

मरवाही/जगदलपुर. विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव का सिलसिला शुरू होता दिख रहा है। शुक्रवार को मरवाही में सभा लेने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के काफिले को रोक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की।

जोगी के साथ चल रहे युवक कांग्रेसियों और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दूसरी ओर भानपुरी में नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की सभा में भाजपाइयों ने नारेबाजी की और हंगामा किया।

कर दिया। अजीत जोगी पिछले छह दिनों से पेंड्रा और मरवाही के दौरे पर हैं। शुक्रवार शाम को मरवाही में उनकी सभा थी। शाम 4 बजे वे सभास्थल की तरफ निकले। सिवनी मोड़ के पास जमा भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोक लिया। काले झंडे हाथ में लिए कार्यकर्ता जोगी से वापस जाने की मांग कर रहे थे।

दोनों पक्षों में तनातनी के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोग लाठियां निकालकर पिल पड़े। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। स्थिति काबू में आने के बाद जोगी सभास्थल रवाना हुए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मरवाही थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी हैं।

गद्दी छोड़ो अभियान यात्रा के तहत निकले महेंद्र कर्मा की गुरुवार देर शाम भानपुरी में सभा थी। यह इलाका भाजपा सांसद बलीराम कश्यप का गढ़ माना जाता है। कर्मा ने सांसद, राज्य के मंत्रियों पर आरोप लगाने शुरू किए तो वहां पहुंचे भाजपाई बिफर गए। भाजपाइयों ने भी कर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहां मौजूद फोर्स ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट लिखवा दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: