bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

86 बीवियों के शौहर के खिलाफ मौत का फतवा

आबुजा. नाईजीरिया में ८६ बीवियों के शौहर मोहम्मद बेलो अबूबकर के खिलाफ इस्लामिक कानून के तहत फतवा जारी कर तीन दिन के भीतर सिर्फ चार बीवियां रखने और बाकी सबको तलाक देने या फिर खुद मौत की सजा भुगतने को तैयार रहने का फरमान सुनाया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक नाईजर प्रांत के निवासी ८४ साल के अबूबकर की ८६ बीवियां और 170 बच्चे होने की खबर आने के बाद यह भारी भरकम कुनबा सुर्खिंयों में आ गया।

इसके महज दो सप्ताह बाद ही जमात नसरिल इस्लाम (जेएनआई) की ओर से शरियत कानून का हवाला देते हुये यह सजा सुनाई है। हालांकि अबूबकर ने भी कुरान का हवाला देते हुये इस फरमान को चुनौती दे दी है। उनकी दलील है कि कुरान में चार से अधिक बीवियां रखने पर सजा का कोई प्रावधान नहीं है।

इसके अलावा अबूबकर ने खुदा से मिली उस क्षमता का भी हवाला देते हुये स्वयं को निदरेष बताने की कोशिश की जिसके बूते वह एकसाथ ८६ बीवियों को संभालने और खुश रखने के काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि उनके इस काम का कोई अनुसरण न करे क्योंकि यह बड़ा ही कठिन काम है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: