टोरंटो.
किंग सिटी में खेले जा रहे कनाडा कप त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में वेस्टइंडीज़ के ज़ेवियर मार्शल ने 12 छक्के जड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 11 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, और उसके बाद मार्शल ने 12 छक्कों की बदौलत इस नये रिकॉर्ड को बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मार्शल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों की नाबाद पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जीत भी दिलाई।
इससे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी भी जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं लेकिन वे उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रहे थे लेकिन मार्शल ने 11 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़कर 12 छक्कों का नया विश्वरिकॉर्ड बनाने में सफलता हांसिल की है।