bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

नार्वे की महिलाओं ने जीता हैंडबॉल का स्वर्ण

बीजिंग. नार्वे ने ओलिंपिक महिला हैंडबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में आज रुस को 34-27 से हराकर सोने का तमगाअपने नाम कर लिया। दक्षिण कोरिया ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

मजबूत रक्षा पंक्ति और ठोस आक्रमण के बलबूते नार्वे की खिलाड़ियों ने पहले हाफ में ही १८-१३ की बढ़त हासिल कर ली। रुस की तरफ से उनकी टॉप स्कोरर इरीना ¨ब्लजोवा (5 गोल) ने भी विपक्षी टीम पर कई प्रहार किए। यहां तक कि मैच के ६क्वें मिनट में रुसी खिलाड़ियों के दनादन तीन गोल भी बेकार हो गए।

विजयी टीम की ओर से लिन क्रिस्टिन रिगलहथ नौ गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं जबकि उनकी हमवतन एल्सी लिबक ने सात गोल दागे।

उधर एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ियों ने हंगरी को ३३-२८ से हराकर इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: