bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हाजिर है बीस हजार साल का कैलेंडर

बठिंडा. अगर मन में जिद हो और दिल में उसे पूरा करने का जुनून, तो कोई भी सपना पूरा हो सकता है। इसकी मिसाल हैं बठिंडा के सब्बी मंगल, जिन्होंने 20 हजार साल का कैलेंडर तैयार कर लिया है। सब्बी की मंशा अब गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने की है। इसके लिए वे सवा लाख साल का कैलेंडर बनाने में जुटे हैं।

सब्बी ने बताया कि बीस हजार साल का कैलंडर बनाने में उन्हें चार साल लगे। उन्होंने बताया कि लीप ईयर को छोड़कर इससे किसी भी तारीख का दिन (वार) पता किया जा सकता है। लीप ईयर की तिथियों के लिए अलग कैलेंडर है।

दिन जानना बिल्कुल आसान : यदि आपको 20 सितंबर 2020 के दिन (वार) का पता लगाना है, तो कलैंडर में जहां तारीख कोड दर्ज है, वहां 20 तारीख का कोड देखें (जो 6 दिया है)। इसके बाद माह के कोड में जाकर सिंतबर का कोड देखें (जो 6 है), अब साल के पहले दो नंबरों 20 का कोड देखें (जो 6 है) और अंत में साल के आखिरी दो नंबरों 20 को कोड ‘लास्ट टू डिजिट इयर’ के खाने में देखें (जो 4 दिया है)।

अब इन सभी को जोड़ दें- 6 +६ + ६ +४ = २२ आता है। इस जोड़ को ‘डे टेबल’ में देखें तो आपको सप्ताह का दिन पता चल जाएगा। इस तरह पता चल जाएगा कि 20 सितंबर 2020 का दिन रविवार होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: