bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

लगता है कृष्ण के पास हूं

मेरी नजर में कान्हा जगद्गुरु हैं क्योंकि उन्होंने सारी दुनिया को गीता का ज्ञान दिया है। गीता में लिखी हर पंक्ति आज भी लोगों को प्रभावित करती है और संसार का ज्ञान देती है। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन करते-करते कन्हैया मेरे मन में बस चुके हैं। कान्हा के करोड़ों भक्त हैं। ऐसा नहीं कि सिर्फ भारत में ही उनके भक्त हैं, विदेशों में भी ये भक्त बड़ी संख्या में हैं।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन आश्चर्य और जादुई करामातों से भरा है। बचपन से लेकर रासलीला तक, हमें उनके बहुआयामी स्वरूप के दर्शन होते हैं। जिस तरह हम बाललीलाओं पर घंटों बातें कर सकते हैं, उसी तरह गोपियों और राधा के साथ उनकी बातें हमें एक अच्छे प्रेमी की याद दिलाती हैं।

इन दो रूपों के अलावा वे योद्धा और जगद्गुरु का रूप में भी हैं। भगवद्गीता के जरिए उन्होंने संसार को जीने की राह दिखाई है। मैं जब भी कृष्णलीला करती हूं तो मुझे लगता है कि मैं कन्हैया के बहुत पास हूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: